राज्यपाल से मिले विजय: तमिल नाडु में सरकार बनाने का दावा

0Shares

Tamil Nadu Government Formation: टीवीके प्रमुख विजय ने राज्यपाल से मुलाकात कर सरकार बनाने का दावा पेश किया। विजय कल चेन्नई के नेहरू स्टेडियम में मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। सुबह 10 बजे से 11:15 बजे के बीच शपथ ग्रहण समारोह आयोजित होगा।

चेन्नई: तमिलनाडु की राजनीति में एक अहम घटनाक्रम सामने आया है। टीवीके प्रमुख विजय ने राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर से मुलाकात कर सरकार बनाने का दावा पेश किया है। पार्टी की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, विजय ने लोकभवन पहुंचकर औपचारिक रूप से सरकार गठन का दावा प्रस्तुत किया।

बताया जा रहा है कि विजय कल सुबह मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण समारोह के लिए सुबह 10 बजे से 11:15 बजे के बीच का समय तय किया गया है, जिसे शुभ मुहूर्त माना गया है। यह कार्यक्रम चेन्नई के नेहरू स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा, जिसकी क्षमता करीब 5000 लोगों की है।

इस विशेष मौके को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। स्टेडियम प्रशासन को निर्देश दिया गया है कि सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पूरी कर कल सुबह 6 बजे तक परिसर को तैयार कर लिया जाए। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समर्थकों और आम जनता के शामिल होने की संभावना है।

सूत्रों के अनुसार, विजय शपथ ग्रहण से पहले सुबह 10 बजे तक स्टेडियम पहुंच जाएंगे। इसके बाद राज्यपाल द्वारा निर्धारित समय के अनुसार उन्हें मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई जाएगी। तमिलनाडु की राजनीति के लिए यह दिन काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि इसके साथ ही राज्य में एक नए नेतृत्व की शुरुआत होने जा रही है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *