
मुंबई: जाने माने उद्योगपति पद्मभूषण रतन टाटा का वुधवार 9 अक्तूबर को ब्रीच कैंडी अस्पताल में निधन हो गया। वो 86 वर्ष के थे। उनके निधन के बाद उद्योग जगत से लेकर फिल्म जगत तक में शोक की लहर दौड़ गई। आम हो या खास, हर कोई अपने -अपने तरह से उन्हें श्रद्धांजलि दे रहा है। लेकिन इस बीच अब एक चर्चा और आम हो गई है कि उनके निधन के बाद उनका अंतिम संस्कार किस तरह से किया जाएगा?
कुछ लोगों का तो कहना है कि उन्हें मुखाग्नि जी जाएगी तो कुछ लोग ऐसा भी कह रहे हैं कि उन्हें सुपुर्द-ए-खास किया जाएगा। हालांकि इसको लेकर अभी तक उनके परिवार की तरफ से कोई औपचारिक जानकारी नहीं दी गई है। लेकिन बताया जा रहा है कि उनकी प्रेयर प्रकिया पूरी होने के बाद उनके पार्थिव शरीर को इलेक्ट्रिक अग्निदाह में रखा जाएगा। उनके पार्थिव शरीर को अस्पताल के बाद कोलाबा में स्थित उनके बंगले में रखा गया और फिर उसके बाद सुबह करीब 9:45 बजे नरीमन प्वाइंट के एनसीपीए के लिए ले जाया गया। यहां उनके पार्थिव शरीर को शाम के 4 बजे तक रखा जाएगा।
4 बजे के बाद उनके पार्थिव शरीर को वर्ली ले जाया जाएगा, जहां बताया जा रहा है कि पारसी रीति रिवाज से उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। आपको बता दें कि उनके बंगले से एनसीपीए की दूरी करीब 2 किमी है। वहां तक के रास्ते को मुंबई पुलिस ने ग्रीन कॉरिडोर में तब्दील कर दिया था। एपीएम न्यूज और ए पल्स मीडिया की तरफ महान उद्योगपति पद्मभूषण श्री रतन टाटा जी को श्रद्धांजलि….