JHARKHAND: नहीं उड़ सका झारखंड के विधायकों का विमान, घना कोहरा बनी वजह

0Shares

रांची: झारखंड में राजनीतिक उठा पटक जारी है। अब अपने विधायकों को सुरक्षित झारखंड से बहार निकाले की जुगत में लगे इंडी गठबंधन की मनसा पर तब पानी पड़ गया जब विधायकों को हैदराबाद ले जाने वाला विमान एयरपोर्ट से उड़ान ही नहीं भर पाया। घना कोहरे की वजह से चाटर्ड प्लेन की उड़ान को कैंसिल कर दी गई। सभी विधायकों को वापस अपने घर लौटना पड़ा।

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी के बाद झारखंड मुक्ति मोर्चा विधायक दल के नेता के रुप में चंपई सोरेन को चुना गया। उन्होंने राज्यपाल सी.पी. राधाकृष्णन से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश किया था। लेकिन राज्यपाल ने अभी तक उन्हें सरकार बनाने का न्योता नहीं दिया है।

झारखंड में बिहार की तरह ही खेला ना हो जाए और बीजेपी इंडी गठबंधन के विधायकों के साथ खरीद फरोख्त ना कर सके इसके लिए इंडी गठबंधन ने अपने सभी विधायकों को एक प्राइवेट प्लेन का माध्यम से हैदराबाद भेजने की तैयारी में था। सभी विधायक प्लेन में सवार थे लेकिन रांची एयरपोर्ट और उसके आसपास फैले घने कोहरे की वजह से एटीसी ने उनके विमान को उड़ने की इजाजत नहीं दी।

वहीं दूसरी तरफ चंपई सोरेन ने राजभवन में राज्यपाल से मुलाकात के बाद कहा कि उन्होंने राज्यपाल से जल्द से जल्द फैसला करने का अनुरोध किया है क्योंकि झारखंड में 20 घंटे से अधिक समय से सरकार नहीं है। आपको बता दें कि पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को ईडी ने वुधवार को पुछताछ के दौरान गिरफ्तार कर लिया था। जिसके बाद उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *