
पूर्णिया: स्थानीय भट्ठा स्थित एक होटल में महात्मा गांधी सेवा सदन द्वारा आयोजित श्रद्धांजलि सभा में प्रमंडल के प्रख्यात समाजसेवी व सर्जन डॉ. ओम प्रकाश साह को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। श्रद्धांजलि सभा में स्व. डॉ. ओ.पी. शाह के पुत्र डॉ. प्रिंस पंकज, बहू डॉ. सिपका पंकज, डॉ. डी. राम, उपमहापौर पल्लवी गुप्ता, भाजपा नेता सह समाजसेवी अरविन्द कुमार उर्फ़ भोला साह, महेश्वर प्रसाद शाह, सोपाल शाह, डॉ. अनुज, अशोक शाह, राजेंद्र प्रसाद शाह, अशोक आलोक, रविंद्र शाह, राजन शाह, मनोज गुप्ता, राजेश केशरी समेत कई गणमान्य व्यक्तियों ने उनकी याद में श्रद्धासुमन अर्पित किए।
इस दौरान वक्ताओं ने डॉ. ओम प्रकाश साह के समाज में किए गए अतुलनीय योगदान को याद किया। उन्होंने न केवल एक कुशल चिकित्सक के रूप में अपनी पहचान बनाई, बल्कि समाजसेवा के क्षेत्र में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उपस्थित लोगों ने उनके परोपकारी कार्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया और उनकी स्मृतियों को चिरस्थायी बनाए रखने की बात कही।
श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित लोगों ने कहा कि डॉ. ओ.पी. शाह ने हमेशा जरूरतमंदों की सेवा की और अपने चिकित्सा पेशे के माध्यम से असंख्य लोगों को जीवनदान दिया। उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। सभा के अंत में दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई।