मनमोहक चेहरा, माथे पर तिलक…आ गई गर्भ गृह में स्थापित राम लला के मूर्ति की पहली तस्वीर

0Shares

अयोध्या: पूरी दुनिया के सनातनियों को 22 जनवरी का इंतजार है। लेकिन उससे पहले एक इंतजार ख़त्म हुआ। अब तक ये सवाल बना हुआ था कि भव्य राम मंदिर की गर्भ गृह में बने भगवान राम का विग्रह कैसा होगा? लेकिन अब इस राज से भी पर्दा उठ चुका है। राम मंदिर तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की तरफ से शुक्रवार को रामलला की पहली तस्वीर जारी की गई है। रामलला की ये तस्वीर ऐसी है जो हर किसी का मन मोह ले। उनका मुस्कुराता हुआ मनमोहक चेहरा और माथे पर तिलक ये भगवान राम के 5 वर्ष की अवस्था की प्रतिमा है।

श्रीराम के इस विग्रह को कर्नाटक के विशेष पत्थर से तैयार किया गया है। इस पत्थर को कृष्ण शिला कहा जाता है। इस मूर्ति में भगवान विष्णु के 10 अवतार को दर्शाया गया है। इसके अलावा इसमें ओम, स्वास्तिक के निशान, चक्र और गदा भी बने हुए हैं। इस मूर्ति में कमल के दल पर प्रभु श्रीराम खड़े हैं। साथ ही पैरों में नीचे दाहिनी तरफ हनुमान जी और बाईं तरफ गरुर जी की मूर्ति बनाई गई है। बहुत जल्द मूर्ति में एक धनुष भी लगाया जाएगा। इसके अलावा रामलला की इस मूर्ति पर हीरे की आकृति भी लगाई जाएगी ताकि ये दूर से ही श्रद्धालुओं को नजर आ जाए।

ये मूर्ति कई मायनों में खास है। सबसे पहला तो ये कि इस मूर्ति का वजन करीब 1800 किलो बताया जा रहा है और साथ ही इसकी लंबाई करीब 51 ईंच है। इसके अलावा रामनवमी के दिन दोपहर 12 बजे सूर्य की किरण रामलला के मस्तक पर पड़ेगी। रामलला की इस मनमोहक मूर्ति को कर्नाटक के मूर्तिकार अरुण योगीराज ने बनाया है। बाल स्वरुप की इस प्रतिमा की पहली तस्वीर सामने आने के बाद पूरे देश में खुशी की लहर है। सोशल मीडिया पर भी लोग इस तस्वीर को शेयर कर रहे हैं।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *