
जयपुर: 2024 में लोकसभा चुनाव से ठीक पहले राजस्थान में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। विधानसभा चुनाव के मद्देनजर राजस्थान में सभी राजनीतिक पार्टियों ने अपनी तैयारियां शुरु कर दी है। ऐसे में एक ओपिनियन पोल सामने आया है, जिसके नतीजे ने कांग्रेस के तो होश उड़ा ही दिए हैं लेकिन बीजेपी को भी परेशान कर दिया है। ये ओपिनियन पोल टाइम्स नाउ नवभारत ईटीजी की तरफ से की गई है।
ताजा ओपिनियन पोल के मुताबिक , राजस्थान में इस बार के चुनाव में कांग्रेस और भाजपा के बीच कांटे की टक्कर होने जा रही है। पोल के मुताबिक राजस्थान के 200 सीटों वाले विधानसभा में कांग्रेस और भाजपा के बीच 42-42 फीसदी का वोट शेयर हो सकता है। वहीं सीटों की अगर बात की जाए तो पोल में बीजेपी को राजस्थान में 95 से 105 सीटें मिल सकती है तो कांग्रेस को 91 से 101 सीटें मिल सकती है। वहीं अन्य दलों को 15 फीसदी शेयर के साथ 3 से 6 सीटें मिल सकती है।
इस ओपिनियन पोल में क्षेत्रवार आंकड़े भी जारी किए गए हैं। सर्वे रिपोर्ट जो कहती है, उसके मुताबिक मारवाड़ में भाजपा को कांग्रेस पर बढ़त होती दिख रही है तो वहीं धुबधार में भाजपा पीछे रह सकती है। इस सीट पर भाजपा को 27 से 29 सीटें मिल सकती हैं जबकि कांग्रेस को 28 से 30 सीटें मिल सकती है। वहीं मारवाड़ में बीजेपी को 30 से 32 सीटें मिल सकती है जबकि कांग्रेस को 27 से 29 सीटें मिल सकती है। मेवाड़ में टक्कर बिल्कुल कांटे की है। यहां बीजेपी को 8 से 10 सीटें मिल सकती है जबकि कांग्रेस को 7 से 9 सीटें मिल सकती है। वहीं हदोती में भाजपा को 8 से 10 सीटे मिल सकती है जबकि कांग्रेस के हिस्से में 7 से 9 सीटें जा सकती है। शेखावटी में भाजपा को 10 से 12 सीटें तो कांग्रेस को 9 से 11 सीटें मिल सकती है।