Rajnikant in Uttarakhand: अपने अध्यात्मिक यात्रा पर उत्तराखंड पहुंचे सुपरस्टार रजनीकांत, बदरीनाथ धाम में किए दर्शन

0Shares

देहरादून: सुपरस्टार रजनीकांत इन दिनों अपनी अध्यात्मिक यात्रा पर उत्तराखंड में हैं। इसी दौरान उन्होंने बदरीनाथ धाम किए दर्शन। उन्होने शुक्रवार को करीब डेढ़ बजे के आसपास मंदिर में दर्शन किए औऱ भगवान बदरी विशाल जी का आशीर्वाद प्राप्त किया। मिली जानकारी के मुताबित वो शुक्रवार को वहीं ठहरे औऱ फिर शनिवार को वहां से रवाना हुए। इस बात की जानकारी बदरी धाम मंदिर के गृह सचिव और आईजी रिद्धिम अग्रवाल ने दी।

इससे पहले रजनीकांत 29 मई को देहरादून के जॉली ग्रांट हवाई हड्डे पर पहुंचे औऱ वहीं से ऋषिकेश के लिए रवाना हो गए।  30 मई को ही रजनीकांत दयानंद आश्रम पहुंचे और दर्शन किए। वहीं पर स्वामी जी की समाधि पर उन्होंने ध्यान भी लगाया और रात्रि विश्राम भी उन्होंने यहीं पर की। आपको बता दें कि वो जब भी ऋषिकेश आते हैं तो वो इसी आश्रम में विश्राम करते हैं और वो खुद स्वामी दयानंद के अनन्य भक्त हैं।

फिर वहीं से बद्रीनाथ के लिए रवाना हुए और दर्शन कर भगवान बदरी विशाल का  आशीर्वाद लिया। मिली जानकारी के मुताबिक रजनीकांच द्वाराहाट भी जाएंगे। वहीं वो महावतार बाबा जी की गुफा में जानकर उनका आशीर्वाद लेंगे और कुछ देऱ वहीं ध्यान लगाएंगे। इस यात्रा पर उनके साथ हरि जी औऱ वी. डी. मूर्ति जी भी मौजूद हैं और जो जानकारी निकल कर सामने आ रही है, रजनीकांत की यात्रा में दोनों ही लोग साथ रहेंगे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *