
लखनऊ: सुपरस्टार रजनीकांत शनिवार की शाम उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से उनके आवास पर पहुंच कर मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने सीएम योगी के पैर छू कर आशीर्वाद भी लिया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ नमे उन्हें एक पुस्तक देकर उनका स्वागत किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अभिनेता रजनीकांत की फिल्म जेलर देखेंगे। वहीं उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्रियों ने शनिवार को ये फिल्म देखी।

उससे पहले अभिनेता रजनीकांत ने उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदी पटेल से भी मुलाकात की। वहीं सीएम योगी से मिलने से पहले उन्होंने उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या से मुलाकात की और फिल्म जेलर देखी। आपको बता दें कि अभिनेता रजनीकांत शुक्रवार की शाम लखनऊ पहुंचे थे। इस दौरान मीडिया वालों से फिल्म के बॉक्स ऑफिस पर प्रदर्शन को लेकर बात की कहा कि बस भगवान की कृपा है।
अभिनेता रजनीकांत फिल्म जेलर के रिलीज के बाद से अपनी आध्यात्मिक यात्रा पर उत्तराखंड पहुंचे थे, जहां उन्होंने महावतार बाबा जी की गुफा में जाकर दर्शन किए और ध्यान किया। उसके बाद वो सीधा रांची पहुंचे और योगदा सत्संग आश्रम पहुंच कर दर्शन किए और वहां से ही सीधा लखनऊ पहुंचे थे।

रविवार को अयोध्या जाकर रामलला के करेंगे दर्शन
अभिनेता रजनीकांत रविवार को अयोध्या जाएंगे, जहां पहुंच कर वो राम जन्मभूमि पर बन रहे भव्य राम मंदिर जाएंगे और रामलला के दर्शन करेंगे। मिली जानकारी के मुताबिक वो हनुमान गढ़ी भी जा सकते हैं।