सुनीता विलियम्स की ऐतिहासिक ‘घरवापसी’, 286 दिन बाद अंतरिक्ष से लौटेंगी धरती पर

0Shares

वॉशिंगटन/ह्यूस्टन: भारतीय मूल की प्रसिद्ध अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स (Sunita Williams) और उनके साथी बुच विल्मोर करीब 286 दिन अंतरिक्ष में बिताने के बाद धरती पर वापस लौट रहे हैं। NASA और SpaceX के संयुक्त क्रू-10 मिशन के तहत ड्रैगन अंतरिक्ष यान चार अंतरिक्ष यात्रियों को लेकर बुधवार तड़के भारतीय समयानुसार 3:27 बजे फ्लोरिडा के खाड़ी तट पर समुद्र में स्प्लैशडाउन करेगा।

मिशन सिर्फ 10 दिन का था, पर 286 दिन तक ISS में रहना पड़ा

पिछले साल 5 जून 2024 को सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर ने बोइंग स्टारलाइनर की पहली चालक दल परीक्षण उड़ान (क्रू टेस्ट फ्लाइट) के जरिए इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन (ISS) के लिए उड़ान भरी थी। मिशन महज 10 दिन का था, लेकिन तकनीकी खराबियों के चलते वापसी में देरी होती गई, और आखिरकार उन्हें 286 दिन ISS पर गुजारने पड़े।

घरवापसीका पूरा शेड्यूल

  • बोर्डिंग: मंगलवार, सुबह 8:15 बजे सभी अंतरिक्ष यात्री ड्रैगन यान में सवार होंगे और हैच बंद किया जाएगा।
  • डिपार्चर: मंगलवार, सुबह 10:35 बजे अंतरिक्ष यान स्पेस स्टेशन से अनडॉक करेगा और पृथ्वी की ओर अपनी यात्रा शुरू करेगा।
  • स्प्लैशडाउन: बुधवार, तड़के सुबह 3:27 बजे फ्लोरिडा के खाड़ी तट पर पैराशूट की मदद से समुद्र में लैंड करेगा।

फ्लोरिडा में स्प्लैशडाउन के बाद क्या?

स्प्लैशडाउन के तुरंत बाद NASA की रिकवरी टीम कैप्सूल को सुरक्षित निकालकर चारों अंतरिक्ष यात्रियों को बाहर निकालेगी। इसके बाद सभी को NASA के जॉनसन स्पेस सेंटर, ह्यूस्टन भेजा जाएगा, जहां उनकी स्वास्थ्य जांच और पोस्ट-फ्लाइट रिकवरी होगी। 59 वर्षीय सुनीता विलियम्स की यह तीसरी ऐतिहासिक अंतरिक्ष यात्रा रही। इससे पहले वे 2006 और 2012 में अंतरिक्ष में जा चुकी हैं। इस मिशन में उन्होंने कई वैज्ञानिक प्रयोगों को अंजाम दिया और एक बार फिर भारतीयों को गर्व करने का मौका दिया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *