वॉशिंगटन: अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) पर पिछले नौ महीने से फंसे अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स (Sunita Williams) और बुच विल्मोर (Butch Wilmore) जल्द ही धरती पर लौटने वाले हैं। NASA ने जानकारी दी है कि दोनों अंतरिक्ष यात्री मंगलवार, 19 मार्च को भारतीय समयानुसार सुबह 3:30 बजे फ्लोरिडा तट पर सुरक्षित लैंडिंग करेंगे। NASA के मुताबिक, इन अंतरिक्ष यात्रियों की वापसी के लिए SpaceX Crew-9 मिशन को ISS भेजा गया था, जो 16 मार्च को वहां पहुंचा। अब यह मिशन दोनों यात्रियों को लेकर पृथ्वी पर लौटेगा और समुद्र में लैंड करेगा।
NASA करेगा लाइव प्रसारण
NASA ने बताया कि SpaceX Crew-9 की वापसी का लाइव प्रसारण किया जाएगा। लाइव स्ट्रीम सोमवार, 17 मार्च को रात 10:45 बजे (EDT) से शुरू होगा, जब ड्रैगन स्पेसक्राफ्ट के हैच बंद करने की प्रक्रिया शुरू होगी। मिशन कवरेज और अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें(https://www.nasa.gov/live)।
आपको बता दें कि सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर का यह अंतरिक्ष मिशन चुनौतियों से भरा रहा। उनकी वापसी को लेकर विज्ञान और अंतरिक्ष प्रेमियों में खासा उत्साह है।