Sanskar TV Wins BCS Ratna Award: संस्कार टीवी ने BCS रत्न अवॉर्ड 2025 में दो प्रतिष्ठित श्रेणियों में जीत हासिल की है – सर्वोत्तम धार्मिक चैनल और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर सर्वाधिक सब्सक्राइबर्स। यह सम्मान वैश्विक स्तर पर भारतीय संस्कृति और आध्यात्मिक प्रसारण में उसकी प्रभावशाली भूमिका को दर्शाता है।
नई दिल्ली: भारतीय धार्मिक मीडिया जगत के प्रतिष्ठित नाम संस्कार टीवी ने एक बार फिर अपनी श्रेष्ठता साबित करते हुए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ‘बीसीएस रत्न अवॉर्ड 2025’ में दो महत्वपूर्ण श्रेणियों में बाज़ी मारी है। दिल्ली में आयोजित एक भव्य समारोह में केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने यह सम्मान प्रदान किया। संस्कार टीवी को न केवल सर्वोत्तम धार्मिक चैनल का अवॉर्ड मिला, बल्कि डिजिटल प्लेटफॉर्म पर धार्मिक श्रेणी में सबसे अधिक सब्सक्राइबर्स के लिए भी उसे सम्मानित किया गया।
इस उपलब्धि पर संस्कार ग्रुप के सीईओ श्री मनोज त्यागी ने कहा, “हर पुरस्कार हमारी जिम्मेदारी को और भी बढ़ाता है। बीसीएस रत्न अवॉर्ड 2025 इस बात का प्रमाण है कि हम न केवल देश में, बल्कि वैश्विक स्तर पर सनातन संस्कृति की आवाज़ बन चुके हैं। यह सम्मान हमारी प्रतिबद्धता को और मज़बूत करता है कि हम उच्च गुणवत्ता वाला आध्यात्मिक कंटेंट लगातार अपने दर्शकों तक पहुँचाते रहें।”

BCS रत्न अवॉर्ड, जो कि 2010 से आविष्कार मीडिया ग्रुप द्वारा दिया जा रहा है, भारतीय प्रसारण, डिजिटल मीडिया, वितरण, और तकनीकी उत्कृष्टता को मान्यता देता है। इस वर्ष स्वतंत्र निर्णायक मंडल ने छह से अधिक श्रेणियों में उन संस्थाओं और पेशेवरों का चयन किया, जिन्होंने भारत के 21 करोड़ टीवी सेट्स और 60 करोड़ से अधिक ओटीटी उपयोगकर्ताओं तक प्रभावशाली कंटेंट पहुँचाया।
संस्कार टीवी आज विश्वभर में सनातन संस्कृति और भारतीय दर्शन का प्रमुख वाहक बन चुका है। “हमारी संस्कृति – हमारी विरासत” को आत्मसात करते हुए यह चैनल 24×7 धर्म, योग, वेद, उपनिषद, संतवाणी और आध्यात्मिक चेतना के क्षेत्र में अपनी प्रभावशाली उपस्थिति बनाए हुए है। इसकी डिजिटल उपलब्धियां भी उल्लेखनीय हैं। आपको बता दें कि संस्कार टीवी के यूट्यूब पर 1 करोड़ से अधिक सब्सक्राइबर्स हैं जबकि इसके मोबाइल एप्प पर 6 लाख नियमित उपयोगकर्ता हैं और इसके उपयोगकर्ताओं की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है।

आज जब वैश्विक मीडिया तेजी से धर्म और अध्यात्म के क्षेत्र में विश्वसनीयता की तलाश में है, संस्कार टीवी एक मजबूत और प्रामाणिक मंच के रूप में उभर रहा है, जो न केवल भारतीय उपमहाद्वीप में बल्कि विश्व के आध्यात्मिक परिदृश्य में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।