रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने दी अमेरिका और ब्रिटेन पर हमला करने की चेतावनी

मॉस्को: रूस (Russia) और पश्चिमी देशों के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) ने एक बार फिर अमेरिका (America) और ब्रिटेन (Briten) की सैन्य सुविधाओं को निशाना बनाने की धमकी दी है। यह बयान यूक्रेन द्वारा अमेरिकी और ब्रिटिश मिसाइलों के जरिए रूसी क्षेत्र पर हमला करने के बाद आया है।

पुतिन ने अपने टेलीविजन संबोधन में कहा कि रूस अब उन देशों की सैन्य सुविधाओं को वैध निशाना मानेगा, जो अपने हथियारों का इस्तेमाल रूस के खिलाफ करने की अनुमति देते हैं। उन्होंने कहा कि यूक्रेन में जारी संघर्ष ने वैश्विक युद्ध का रूप ले लिया है।

रूस ने नई मिसाइल का परीक्षण किया

रूसी राष्ट्रपति ने इस दौरान बताया कि रूस ने मध्यम दूरी की नई मिसाइल का सफल परीक्षण किया है, जो परमाणु हमला करने में सक्षम है। उन्होंने कहा कि इस मिसाइल की पहुंच 5500 किलोमीटर तक है और यह रूस की रक्षा क्षमताओं को और मजबूत बनाती है।

पश्चिम पर सीधा हमला करने की धमकी

पुतिन ने चेतावनी दी कि यदि रूस पर हमला जारी रहता है, तो वह अमेरिका और ब्रिटेन जैसे देशों की सैन्य सुविधाओं को निशाना बना सकते हैं। उन्होंने कहा कि रूस अपनी सुरक्षा के लिए हर संभव कदम उठाएगा।

नागरिकों को मिलेगी अग्रिम चेतावनी

राष्ट्रपति पुतिन ने यह भी कहा कि किसी देश पर हमला करने से पहले रूस वहां के नागरिकों को सुरक्षित निकालने के लिए अग्रिम चेतावनी जारी करेगा। उन्होंने दावा किया कि अमेरिकी वायु रक्षा प्रणाली रूसी मिसाइलों को रोकने में सक्षम नहीं है।

यह बयान ऐसे समय पर आया है जब रूस और यूक्रेन के बीच संघर्ष ने पूरी दुनिया का ध्यान खींचा हुआ है। यह देखना होगा कि पुतिन की इस धमकी पर पश्चिमी देश क्या प्रतिक्रिया देते हैं।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *