69th National Film Awards: नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स का हुआ ऐलान, कृति सेनन-आलिया को बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड

0Shares

नई दिल्ली: गुरुवार को 69वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों का ऐलान कर दिया गया है। आलिया भट्ठा और कृति सेनन को सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का अवार्ड दिया गया है। आलिया भट्ठ को फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी और कृति सेनन को फिल्म मिमी के लिए ये अवॉर्ड दिया गया है। वही अल्लू अर्जुन को फिल्म पुष्पा के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के सम्मान से सम्मानित किया गया है। वहीं सर्वश्रेष्ठ फिल्म का सम्मान सरदान उधम सिंह को दिया गया है। क्षेत्रिय श्रेणी में छैलो शो को सर्वश्रेष्ठ गुजराती फिल्म औप 777 चार्ली को सर्वश्रेष्ठ कन्ऩड़ फिल्म का पुरस्कार दिया गया है।

 फिल्न शेरशाह को स्पेशल ज्यूरी अवॉर्ड तो द कश्मीर फाइल्स को नरगिस दत्त सम्मान मिला है। वहीं RRR को बेस्ट कोरियोग्राफी के लिए सम्मानित किया गया है। अभिनेता पंकज त्रिपाठी को फिल्म मिमी के लिए बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर का अवॉर्ड दिया दिया गया है, जबकि पल्लवी जोशी को फिल्म द कश्मीर फाइल्स के लिए बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस का अवॉर्ड दिया गया है।

 आर. माधवन की फिल्म रॉकेट्री: द नांबी इफेक्ट को बेस्ट फीचर फिल्म का अवॉर्ड दिया गया है। सिंगर श्रेया घोषाल को फिल्म इराविम निज़ल के गाने मायावा चयावा के लिए फीमेल प्लेबैक सिंगर के सम्मान ने नवाजा गया है। बेस्ट एक्शन, बेस्ट डायरेक्शन, बेस्ट स्पेशल इफेक्ट का अवॉर्ड फिल्म RRR को दिया गया है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *