भारतीय मेजर राधिका सेन को मिलेगा यूनाइटेड नेशंस मिलिट्री जेंडर एडवोकेट ऑफ द ईयर अवार्ड , UN महासचिव ने की प्रशंसा

0Shares

कांगो: संयुक्त राष्ट्र मिशन में सेवा दे चुकी भारतीय महिला शांति रक्षक मेजर राधिका सेन को यूनाइटेज नेशंस मिलिट्री जेंडर एडवोक्ट ऑफ द ईयर के सम्मान से सम्मानित किया जाएगा। संयुक्त राष्ट्र महासचिव ने इस बात को घोषणा की और साथ ही उन्होंने मेजर राधिका को सच्चा नेता और आदर्श बताया। उन्होंने 30 मई को अंतरराष्ट्रीय संयुक्त राष्ट्र शांति रक्षक दिवस के मौके पर इस सम्मान से सम्मानित किया जाएगा।

संयुक्त राष्ट्र की एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, मेजर राधिका सेन भारतीय बटालियन की कमांडर के तौर पर मार्च 2023 से लेकर अप्रैल 2024 तक कांगो गणराज्य के पूर्व में अपनी सेवाएं दे रही थी। खास बात तो ये है कि इस प्रतिष्ठित सम्मान को पाने वाली ये दूसरी भारतीय शांति रक्षक हैं। इससे पहले मेजर गवानी को इस सम्मान से सम्मानित किया गया था। मेजर गवानी ने दक्षिण सूडान में संयुक्त राष्ट्र के मिशन में सेवा दी थी और 2019 में उन्हें इस सम्मान से सम्मानित किया गया था।

इस सम्मान की घोषणा के बाद मेजर राधिका सेन ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा है – “ये पुरस्कार मेरे लिए बेहद खास है, क्योंकि यह कांगो गणराज्य के चुनौतीपूर्ण माहौल में काम कर रहे और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए अपना उत्कृष्ट योगदान दे रहे सभी शांति रक्षकों की कड़ी मेहनत को पहचान देता है।”

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *