क्या राहुल गांधी की तरह प्रियंका गांधी की भी सेफ सीट से होगी संसद में एंट्री?

0Shares

नई दिल्ली: 4 जून को लोकसभा चुनाव के नतीजों का ऐलान हो गया। बीजेपी के लिए चुनाव नतीजे ज्यादा सीट लाने के बाद भी जहां संतोषप्रद नहीं थे तो वही कांग्रेस कम सीट ला कर भी जश्न मना रही है। वहीं राहुल गांधी वायनाड और रायबरेली दोनों जगहों से चुनाव जीत गए हैं। लेकिन उन्हें एक सीट छोड़नी होगी। अब यहां दो सवाल खड़े होने लग गए हैं कि राहुल गांधी कौन सी सीट छोड़ेंगे? दूसरा सवाल ये है कि राहुल के सीट छोड़ने के बाद जो वहां उपचुनाव होंगे तो क्या इस सेफ सीट से प्रियंका गांधी की एंट्री संसद में होगी?

राहुल गांधी को 14 दिनों के अंदर देना होगा जवाब

चुनाव परिणाम आने के बाद जैसा कि आप सभी जानते हैं कि राहुल गांधी केरल की वायनाड सीट औऱ उत्तर प्रदेश की रायबरेली सीट से चुनाव जीत गए हैं। लेकिन राहुल को दोनों सीट में से एक सीट छोड़नी होगी। उन्हें ये फैसला 14 दिनों के अंदर लेकर अपना फैसला बताना होगा। लेकिन अगर राहुल 14 दिनों के अंदर अपने सीट पर फैसला लेकर जवाब नहीं देते हैं तो उनकी दोनों सीटे रद्द कर दी जाएंगी। आपको बता दें कि जन प्रतिनिधित्व अधिनियम के तहत उनके सीटें रिक्त की जा सकती हैं, अगर उन्होंने समय रहते फैसला नहीं लिया तो।

सेफ सीट से चुनाव लड़ सकती हैं प्रियंका

राहुल गांधी ने चुनाव परिणाम आने के बाद मीडिया को संबोधित करते हुए कहा था कि वो दोनों सीट से संसद रहना चाहते हैं लेकिन नियम ऐसा नहीं कहता तो उन्हें दोनों में से एक सीट उन्हें छोड़नी होगी। कयास लगाए जा रहे हैं कि राहुल गांधी वायनाड सीट को छोड़ेंगे क्योंकि रायबरेली कांग्रेस की पारंपरिक सीट रही है। इस सीट पर हमेशा से कब्जा गांधी परिवार का ही रहा है। इससे पहले सोनिया गांधी यहां से सांसद थीं। अब अगर राहुल गांधी वायनाड सीट को छोड़ते हैं तो यहां होने वाले उपचुनाव में प्रियंका गांधी चुनाव लड़ सकती है क्योंकि ये कांग्रेस के लिए सेफ सीट है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *