
बेंगलुरु: चंद्रयान 3 के लॉन्चिंग की वीडियो जब भी आप किसी न्यूज चैनल पर देखते होंगे या यूट्यूब पर देखते होंगे,तो एक आवाज काउंटडाउन की आवाज आपके कानों में पड़ती होगी। 10,9,8,7….और फिर जीरो होते ही चंद्रयान 3 अपने मिशन की तरफ चल पड़ता है। ये आवाज थी ISRO में कार्यरत वैज्ञानिक एन. वलरमती की। लेकिन अब वो आवाज थम गई।
वैज्ञानिक एन वलरमती की दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वलरमती रॉकेट लॉन्चिंग के लिए काउंटडाउन का जिम्मा भी संभालती थी। इसरो के सूत्रों के मुताबिक उनकी तबीयत पिछले कुछ दिनों से खराब चल रही थी और उनका इलाज चल रहा था।
तमिलनाडु के अलियायुर की रहने वाली एन वलरमती ने चेन्नई में अपनी अंतिम सांसे ली। वो कुछ समय से बिमार चल रहीं थी।