गर्मी को देखते हुए रामलला के वस्त्र और भोग में किया गया है बदलाव, हो रही है शीतल आरती

0Shares

अयोध्या: पूरे उत्तर भारत में सूर्य देव गर्मी का कहर बरपा रहे हैं। तापमान 40 डिग्री से ज्यादा बना हुआ है। इस प्रचंड गर्मी को देखते हुए रामलला के दिनचर्या में बदलाव किया गया है। राम मंदिर में रामलला के भोग और आरती में बदलाव किया गया है। रामलला को भोग के रुप में दही और फलों का रस दिया जा रहा है तो वही उनकी शीतल आरती की जा रही है। उन्हें सूती वस्त्र धारण करवाए जा रहे हैं।

राम मंदिर में रामलला 5 वर्ष के बालक के रुप में भक्तों को दर्शन दे रहे हैं। इसलिए इस बात को देखते हुए ही यहां विशेष इंतजाम किए गए हैं। लू से बचाने के लिए भगवान को शीतल व्यंजन दिए जा रहे हैं। आपको बता दें कि रामलला की पहले सुबह में सिर्फ दीपों से आरती की जाती थी, लेकिन अब चांदी की थाली में चारों तरफ फूल बिछा कर उनकी आरती की जा रही है।

सुबह और शाम दोनों वक्त उन्हें भोग के रुप में दही चढ़ाए जा रहे हैं। वहीं दोपहर में फलों का जूस और लस्सी का भोग लगाया जा रहा है। उनके भोग में मौसमी फल भी शामिल किए गए हैं। आपको यहां ये भी बता दें कि इसी साल 22 जनवरी को भव्य राम मंदिर में रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा की गई है और इसके बाद ये रामलला की पहली गर्मी है। इसी कारण राम मंदिर ट्रस्ट ने रामलला की गर्मी से बचाने के लिए इस तरह के विशेष इंतजाम किए हैं।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *