
नई दिल्ली: असम के मुख्यमंत्री हिमंता विश्व शर्मा ने एक बार फिर कांग्रेस पर जम कर निशाना साधा है। हिमंता विश्व शर्मा ने राहुल गांधी ने राहुल गांधी पर भी जुबानी हमला बोला है। उन्होंने कहा है कि प्रधानमंत्री मोदी तीसरी बार भी देश के प्रधानंमत्री बनेंगे और इस बार कांग्रेस पूरी तरह से खत्म हो जाएगी। ये बात उन्होंने एक न्यूज़ चैनल को इन्टरव्यू के दौरान कही है। इस इंटरव्यू में हिमंता ने दावा भी किया है कि आने वाले समय में कांग्रेस पर गांधी परिवार का कंट्रोल खत्म हो जाएगा।
हिमंता विश्व शर्मा ने अपने अंदाज में राहुल गांधी पर भी जम कर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि अगर राहुल गांधी पाकिस्तान में चुनाव लड़ेंगे तो वो पक्का जीत जाएंगे। साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि इस बार के चुनाव के बाद राहुल गांधी की कांग्रेस पार्टी 20 से 22 सीटों पर सिमट कर रह जाएगी। राहुल गांधी पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि राहुल गांधी खुद को कांग्रेस का मालिक समझते हैं। वो इतने बड़े हो गए हैं लेकिन उनके अंदर अभी तक राजनीति को लेकर परिपक्वता नहीं आई है।
इस साक्षात्कार के दौरान विपक्ष को लेकर एक सवाल पुछा गया कि बीजेपी विपक्ष को खत्म करना चाहती है तो इस पर उन्होंने कहा कि क्या विपक्ष बनाने की जिम्मेदारी बीजेपी की है? अगर देश की जनता विपक्ष बनाना नहीं चाहती है तो हमें विपक्ष नहीं चाहिए। इस बात में किसी को क्या परेशानी है? देश में विपक्ष रहेगा या नहीं रहेगा, ये देश की जनता को तय करना है – हमें या आपको नहीं।