DELHI: यज्ञों के महाकुंभ 1008 कुंडी लक्षचंडी यज्ञ के भव्य आयोजन हेतु कोर ग्रुप की हुई बैठक, आयोजन को लेकर हुई चर्चा

0Shares

नई दिल्ली। फ्रेंड्स कॉलोनी वेस्ट स्थित समाजसेवी श्री वासुदेव गर्ग जी के निवास पर आज 1008 कुंडी लक्षचंडी यज्ञ के भव्य आयोजन हेतु कोर ग्रुप बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई। यह आयोजन आगामी 14 से 21 अप्रैल 2025 तक ग्वालियर, मध्य प्रदेश में आयोजित किया जाएगा। इस ऐतिहासिक यज्ञ महाकुंभ का उद्देश्य विश्व कल्याण, विश्व शांति, राष्ट्र उन्नति एवं सर्वसिद्धि की प्राप्ति है।

इस दिव्य आयोजन का कार्याध्यक्ष एवं मार्गदर्शन राज्यमंत्री श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर स्वामी बैराग्यानंद गिरी जी महाराज के सान्निध्य में किया जाएगा। इस दौरान 1008 हवन कुंडों की स्थापना की जाएगी तथा 21 आचार्यों एवं 11000 विद्वान ब्राह्मणों द्वारा 1 लाख बार दुर्गा सप्तशती का पाठ किया जाएगा। यज्ञ में 11 पवित्र नदियों, 10 महाविद्याओं, 5 महासागरों, 2 देवी स्थलों और मानसरोवर से लाया गया जल प्रयोग किया जाएगा। इस आयोजन में देवी मंत्रों के साथ 11 करोड़ आहुतियां समर्पित की जाएंगी। यह पहली बार है जब भारत की भूमि पर यज्ञों का इतना भव्य महाकुंभ आयोजित किया जा रहा है।

बैठक में प्रमुख रूप से कार्यक्रम के मुख्य यजमान श्री मुकेश अग्रवाल, भागवत कथा के मुख्य यजमान श्री कपिल कुमार एवं कलश स्थापना के यजमान श्री राहुल गर्ग उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त, महामंडलेश्वर स्वामी योगऋषि आनंद गिरी जी ने भी अपनी विशेष सहभागिता दर्ज करवाई।

बैठक में सभी पदाधिकारियों ने यज्ञ की तैयारियों को लेकर व्यापक विचार-विमर्श किया और इसके सफल संचालन हेतु विभिन्न समितियों का गठन किया गया। आयोजन समिति को उम्मीद है कि इस भव्य आयोजन में देश-विदेश से कई प्रतिष्ठित हस्तियां शामिल होंगी और लगभग 50 लाख श्रद्धालु इस दिव्य अनुष्ठान का हिस्सा बन सकते हैं।

यह आयोजन भारतीय संस्कृति और आध्यात्मिक परंपरा की महानता को दर्शाने वाला एक ऐतिहासिक क्षण होगा, जो पूरे विश्व में सनातन धर्म के प्रचार और सामाजिक समरसता का संदेश देगा।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *