Rajasthan: कांग्रेस ने खोला गारंटी का पिटारा, महिलाओं को हर साल 10 हजार रुपए और 500 रुपए में सिलेंडर देने का किया वादा

0Shares

जयपुर: चुनाव का समय आते हैं राजनीतिक पार्टियां मतदाताओं को अपनी ओर आकर्षित करने के लिए गारंटी और वादों का तांता लगा देते हैं। अब राजस्थान में ही देख लिजिए। चुनाव सिर पर है और कांग्रेस ने वादों का पिटारा खोल दिया। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा है कि अगर इस बार चुनाव में कांग्रेस की सत्ता वापसी होती है तो राजस्थान के 1 करोड़ 5 लाख परिवारों को 500 रुपये में रसोई सिलेंडर दिया जाएगा। इतना ही नहींस परिवार की महिला मुखिया को हर साल 10 हजार रुपये की सम्मान राशि भी दी जाएगी।

मुख्यमंत्री गहलोत ने कहा है कि गृहलक्ष्मी गारंटी के रुप में परिवार की महिला मुखिया को सम्मान के रुप में हर साल 10 हजार रुपये दिए जाएंगे। उन्होंने ये घोषणा उस वक्त की जब मंच पर खुद कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी मौजूद थीं। कांग्रेस के दोनों शीर्ष नेता झुंझुनू के अरड़ावता में एक चुनावी जनसभा को संबोधित कर रहे थे। यहां गहलोत ने एक और बात कही कि वो विपक्ष को सम्मान देते हैं, लेकिन विपक्ष उन्हें अपना दुश्मन मानता है। इस घोषणा को लेकर राजनीतिन जानकार लोगों का कहना है कि राजस्थान का इतिहास रहा है कि यहाँ सत्ता हर बार बदलती रहती है, इसलिए कांग्रेस बड़े बड़े वादे कर मतदाताओं को अपनी ओर करने की कोशिश कर रहे हैं।

आपको बता दें कि कांग्रेस के वादे के मुताबिक महिलाओं को 10 हजार की सम्मान राशि दो या तीन किश्तों में दी जाएंगी। राजस्थान में विधानसभा की 200 सीटों के लिए 25 नवंबर को मतदान होगा और नतीजों का ऐलान 3 दिसंबर को किया जाएगा।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *