प्रियंका गाँधी के वायनाड उपचुनाव में नामांकन के बाद टैक्स बकाया और संपत्ति पर हुआ बड़ा खुलासा

0Shares

वायनाड: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गाँधी ने 23 अक्टूबर, 2024 को केरल के वायनाड लोकसभा सीट उपचुनाव के लिए नामांकन दाखिल किया। इस दौरान उनके भाई और कांग्रेस नेता राहुल गाँधी भी उनके साथ थे। नामांकन के साथ दिए गए हलफनामे से प्रियंका गाँधी और उनके पति रॉबर्ट वाड्रा की संपत्ति और टैक्स बकाया का विवरण सामने आया है।

हलफनामे के अनुसार, प्रियंका गाँधी पर ₹11.11 लाख का आयकर बकाया है, जबकि उनके पति रॉबर्ट वाड्रा पर पिछले 12 सालों का ₹78.5 करोड़ टैक्स बकाया है। प्रियंका गाँधी ने 2012-13 के ₹15.75 लाख का टैक्स अभी तक जमा नहीं किया है और उनके केस का फैसला इनकम टैक्स ट्रिब्यूनल में लंबित है। वहीं, रॉबर्ट वाड्रा ने 2010-2021 तक का आयकर नहीं भरा, जिसमें 2019-20 का ₹24.16 करोड़ का बकाया भी शामिल है।

संपत्ति के मामले में, हलफनामे में बताया गया कि प्रियंका गाँधी के पास 2.5 किलो सोना और लगभग 60 किलो चाँदी है। इसके अलावा उनके पास दिल्ली में 3.78 एकड़ जमीन भी है। वहीं, रॉबर्ट वाड्रा के पास लगभग ₹37.9 करोड़ की चल संपत्ति है, जिसमें ₹27.6 करोड़ का व्यावसायिक भवन भी शामिल है।

दोनों की कुल संपत्ति लगभग ₹77.5 करोड़ है, जो कि उनके टैक्स बकाए से थोड़ी कम है। इस हलफनामे में यह भी खुलासा हुआ कि प्रियंका गाँधी और रॉबर्ट वाड्रा के पास कोई नई कार नहीं है। उनके पास 15 वर्ष से अधिक पुरानी 3 कारें और 1 मोटरसाइकिल है।

इस जानकारी के बाद प्रियंका गाँधी और रॉबर्ट वाड्रा का कर बकाया मुद्दा अब उपचुनाव में चर्चा का विषय बन सकता है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *