असम के सीएम हेमंत बिस्वा का राहुल और प्रियंका गांधी पर निशाना, कहा – किस फॉर्मूले से बने गांधी…

0Shares

नई दिल्ली: असम के मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा सरमा ने रविवार को पूरे गांधी परिवार पर जमकर निशाना साधा। गांधी परिवार पर गंभीर आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि गांधी परिवार ने देश को तोड़ने का काम का है। साथ ही उन्होंने राहुल गांधी से आग्रह किया है कि वो अपना गांधी टाइटल छोड़ दे। साथ ही उन्होंने कहा कि गांधी परिवार डुप्लिकेट का सरदार है और इस परिवार ने बहुत सारे घोटाले किए हैं। दरअसल ये बात मुख्यमंत्री बिस्वा ने राजधानी गुवाहटी में भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक को संबोधित करते हुए कही है।

गांधी उपनाम पर साधा निशाना

हेमंत बिस्वा ने कहा कि गांधी परिवार का सबसे पहला घोटाला गांधी टाइटल से शुरु हुई है। उन्होंने गांधी परिवार पर शुरु से परिवारवाद करने और देश को तोड़ने का आरोप लगाया। दरअसल 2015 में कांग्रेस को छोड़ बीजेपी में शामिल हुए हेमंत बिस्व सरमा ने कहा कि वो लंबे समय से इस रिसर्च में लगे हुए थे कि इंदिरा, राहुल, राजीव और प्रियंका किस फॉर्मूले के तहत गांधी बने, लेकिन उन्होंने कोई भी सोर्स नहीं मिला। उन्होंने कहा कि अगर एक डाकू अपना नाम के साथ गांधी उपनाम का प्रयोग करता है तो वो सादु नहीं हो जाएगा।

विपक्षी गठबंधन इंडिया पर साधा निशाना

हेमंत बिस्वा सरमा यहीं नहीं रुके। उन्होंने विपक्षी गठबंधन के नाम के रुप में इंडिया शब्द के इस्तेमाल पर भी कांग्रेस की तीखी आलोचना की और ये दावा किया कि सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस अपने राजनीतिक फायदे के लिए इंडिया और भारत के नाम का प्रयोग करती है। कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा – आपने इंडिया का नाम लेकर बहुत बड़ा पाप किया है, क्योंकि आपने भारत का गौरव बढ़ाने के लिए कभी कुछ नहीं किया है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *