
मुंबई: अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय इन दिनों अपने रिश्ते को लेकर चर्चा में हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, दोनों के बीच सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है और उनकी शादी में दरार आने की बात की जा रही है। ऐसी खबरें भी हैं कि वे जल्द ही अलग हो सकते हैं। इन्हीं अफवाहों के बीच, अभिषेक का नाम एक और बॉलीवुड एक्ट्रेस के साथ जुड़ने लगा है, जिससे उनके लिए मुश्किलें बढ़ गई हैं। इस एक्ट्रेस का नाम निम्रत कौर है, जिन्होंने हाल ही में अभिषेक के साथ फिल्म ‘दसवीं’ में काम किया था।
सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें निम्रत कौर एक काले रंग के सूट में नजर आ रही हैं और उनके चेहरे पर मुस्कान है। इस वीडियो को बॉलीवुड पैपराजी वायरल भयानी ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। जहां निम्रत के फैंस उनकी खूबसूरती की तारीफ कर रहे हैं, वहीं कुछ लोग अभिषेक बच्चन के साथ उनके नाम जुड़ने को लेकर नाराजगी जता रहे हैं और उन्हें ट्रोल कर रहे हैं।यूजर्स ने निम्रत के वीडियो पर कमेंट करते हुए अभिषेक के साथ उनके रिश्ते पर सवाल उठाए हैं। एक यूजर ने लिखा, “क्या ये सच में अभिषेक बच्चन को डेट कर रही हैं?” जबकि दूसरे ने कहा, “क्या निम्रत बच्चन बनने का सपना देख रही हैं?”
बता दें कि निम्रत और अभिषेक ने पहली बार फिल्म ‘दसवीं’ में एक साथ काम किया था, जिसमें निम्रत ने अभिषेक की पत्नी का किरदार निभाया था। इस जोड़ी को दर्शकों ने काफी पसंद किया था। हालांकि, अब इन खबरों और अफवाहों से फैंस खुश नहीं हैं और वे सोशल मीडिया पर अपनी नाराजगी जाहिर कर रहे हैं।