
नई दिल्ली: I.N.D.I.A बनने के बाद लगातार खबरें आ रही थीं कि अलग अलग पार्टियों का कांग्रेस के साथ सीटों का तालमेल नहीं बैठ पा रहा है। जिसके कारण तृणमूल कांग्रेस वे पहले ही गठबंधन से किनारा बना लिया था तो वही आम आदमी पार्टी पंजाब में कांग्रेस को आंख दिखा रही थी, लेकिन इसी बीच दिल्ली में लोकसभा सीटों को लेकर दोनों पार्टियों के बीच तालमेल बैठ गया है।
दिल्ली लोकसभा सीटों के लिए कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच गठबंधन हो गया है। इस गठबंधन के मुताबिक आम आदमी दिल्ली की 4 लोकसभा सीट पर अपने उम्मीदवार उतारेगी तो कांग्रेस 3 लोकसभा सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी। आम आदमी पार्टी को नई दिल्ली, साउथ दिल्ली, ईस्ट दिल्ली और वेस्ट दिल्ली की सीटें मिली हैं तो कांग्रेस को उत्तर-पूर्वी दिल्ली, दक्षिण पूर्वी दिल्ली और चांदनी चौक सीट मिली है।
इतना ही नहीं, गोवा की दो सीटों पर कांग्रेस अपने उम्मीदवार मैदान में उतारेगी तो गुजरात की 24 सीटों पर कांग्रेस के और दो सीटों पर आम आदमी पार्टी अपने उम्मीदवार उतारेगी। वहीं बात करें हरियाणा की तो यहां कांग्रेस 9 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतार रही है तो आम आदमी पार्टी एक सीट पर अपने उम्मीदवार उतारेगी। मिली जानकारी के मुताबिक इंडी गठबंधन के मुताबिक कुरुक्षेत्र लोकसभा सीट पर आम आदमी पार्टी अपने उम्मीदवार उतारेगी।
पंजाब में दोनों पार्टियों के बीच कोई बात नहीं बन पाई है। इसलिए अब तक जो जानकारी निकल कर सामने आ रही है, उसके मुताबिक दोनों पार्टियां यहां अकेले ही चुनाव लड़ेंगी।