
नई दिल्ली: उत्तराखंड की चार धाम यात्रा ने इस साल सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए। मिली जानकारी के मुताबिक अब तक 50 लाख से ज्यादा यात्री चार धाम यात्रा के लिए पहुंचे हैं। साल 2023 में चार धाम यात्रा के लिए पहुंचने वाले यात्रियों की संख्या एक अपने आप में रिकॉर्ड है। इससे ये भी साफ होता है कि साल 2022 की तुलना में इस साल कहीं ज्यादा लोग यात्रा पर पहुंचे।
केन्द्र सरकार द्वारा बनवाए गए ऑल वेदर रोड की वजह से भी यात्रियों की संख्या में भारी बढ़ोतरी देखी जा रही है। इसके अलावा उत्तराखंड सरकार के कुशल प्रबंधन को इसकी एक बड़ी वजह मानी जा रही है।
आंकड़े बताते हैं कि 2021 में यात्रा कोरोना के कारण बाधित रही लेकिन बावजुद इसके इस साल 5 लाख 18 हजार लोग यात्रा पर पहुंचे थे। वहीं 2022 में 46 लाख 27 हजार लोग यात्रा पर पहुंचे थे और इस साल यानी 2023 में 16 अक्तूबर से 50 लाख 12 हजार लोग यात्रा पर पहुंचे चुके हैं।
चार धाम यात्रा पर पहुंचने वाले यात्रियों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी होने का एक कारण है सरकार द्वारा हर मौसम में कनेक्टिविटी को बढ़ाने के लिए प्रतिबद्धता। प्रधानमंत्री मोदी ने 27 दिसंबर 2016 को ऑल वेदर रोड की आधारशिला रखी थी और इस रोड के बन जाने के बाद से चार धाम की यात्रा और ज्यादा आसान हो गई है।