फ्रांस में “भारत गौरव सम्मान” से सम्मानित हुए संस्कार टीवी ग्रुप के सीईओ श्री मनोज त्यागी

0Shares

नई दिल्ली: संस्कार टीवी ग्रुप के सीईओ मनोज त्यागी को फ्रांस सीनेट परिसर में आयोजित भव्य आयोजन में संस्कृति युवा संस्था द्वारा 11वें अंतर्राष्ट्रीय भारत गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया है। ये सम्मान उन्हें दुनिया भर में भारत की सनातन संस्कृति, धर्म, अध्यात्म और आयुर्वेद का प्रचार प्रसार करने के उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए दिया गया है। दरअसल ये सम्मान अपने अपने क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले दुनिया भर के 18 देशों में बसे भारतीयों को दिया जाता है।

कई गणमान्यों की उपस्थिति में दिया गया सम्मान

श्री त्यागी को ये सम्मान फ्रांसीसी संसद के उपाध्यक्ष डॉ. डोमनिक थियोफिले, फ्रांसीसी सांसद फ्रेडरिक बुवल, संस्कृति युवा संस्था के अध्यक्ष पंडित सुरेश मिश्रा और मेंहदीपुर बालाजी धाम के महंत श्रीनरेश पुरी जी महाराज ने दिया। इस समारोह में फ्रांस सरकार के प्रतिनिधि, सांसद और भारतीय दूतावास के अधिकारियों सहित कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। इन्हें इससे पहले भी देश – विदेश में कई सम्मानों से सम्मानित किया जा चुका है।

टीवी की दुनिया में बनाई अलग पहचान

करीब ढाई दशक से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय रहे मनोज त्यागी ने अपनी एक अलग पहचान बनाई है। उनको खास पहचान मिली उनके द्वारा निर्मित लोकप्रिय टीवी सीरीज “काल कपाल महाकाल”, जिसका प्रसारण ज़ी न्यूज़ पर किया जाता था। साल 2017 में उन्होंने संस्कार टीवी ग्रुप की कमान बतौर सीईओ संभाली और इसके बाद से चैनल को नई बुलंदियों पर लेकर गए। उन्हीं की मेहनत और सफल मार्ग दर्शन का नतीजा है कि आज संस्कार ग्रुप के बैनर तले संस्कार टीवी के अलावा सत्संग, शुभ टीवी का सफल प्रसारण हो रहा है।

सोशल मीडिया पर भी है संस्कार की मजबूत उपस्थिति

आपको बता दें कि इसी कड़ी में संस्कार यूएसए, संस्कार यूके, संस्कार डिजिटल और सत्संग डिजिटल भी शामिल है। संस्कार टीवी सोशल मीडिया पर भी लगातार अपनी ठोस उपस्थिति दर्ज कराता आ रहा है। बात संस्कार टीवी के यूट्यूब चैनल की करें तो यहां भी 10 मिलियन से ज्यादा सब्सक्राइबर्स के साथ लगातार आगे बढ़ रहा है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *