वुमन पावर से लैस होगा इस बार का गणतंत्र दिवस परेड, थीम से लेकर बैंड तक दिखेगा विरांगनाओं का जलवा

0Shares

नई दिल्ली: इस बार के गणतंत्र दिवस परेड में एक नया कृतिमान बनने जा रहा है। इस बार ऐसा कुछ हो रहा है जो अब से पहले गणतंत्र दिवस परेड में नहीं हुआ है। इस बार पहली बार एक साथ वायु सेना की 6 महिला पायलट फ्लाई पास्ट करेंगी। फ्लाइट लेफ्टिनेंट अनन्या शर्मा और फ्लाइंग ऑफिसर अस्मा शेख वायु सेना की झांकी के साथ मौजूद रहेंगी। रक्षा मंत्रालय के मुताबिक इस बार का गणतंत्र दिवस समारोह महिलाओं पर केन्द्रित रहेगा जिसका नाम रखा गया है “विकसित भारत और भारत-लोकतंत्र मात्रुका”।

रक्षा मंत्रालय के मुताबिक परेड की कुल अवधि 90 मिनट होगी, जिसकी शुरुआत सुबह के साढ़े 10 बजे से होगी। इस बार कर्तव्य पथ पर तीनों सेनाओं का संयुक्त महिला दस्ता परेड करता नजर आएगा। साथ ही फ्रांस का 95 सदस्यीय मर्चिंग दस्ता और 33 सदस्यीय बैंड दस्ता भी मार्च पास्ट करता नजर आएगा। आपको बता दें कि फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुअल मैक्रों इस बार गणतंत्र दिवस समारोह के मुख्य अतिथि होंगे। मिली जानकारी के मुताबिक फ्लाइ पास्ट में भारतीय वायु सेना के साथ फ्रांस का एक मालवाहक टैंकर विमान और दो राफेल भी हिस्सा ले रहा है।

इस बार गणतंत्र दिवस समारोह में अर्ध सैनिक बलों के दस्ते में भी महिलाओं की अच्छी खासी तादाद नजर आने वाली है। रक्षा मंत्रालय के मुताबिक गणतंत्र दिवस समारोह का जो थीम इस बार रखा गया है नौ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के भारत लोकतंत्र की जननी है से लिया गया है। मंत्रालय के मुताबिक इस बार पहली बार 100 महिला कलाकार भारतीय संगीत वाद्य यंत्रों के साथ नज़र आने वाली है। परेड की शुरुआत शंख, नादस्वरम और नगाड़े के साथ होने वाली है। इस बार परेड में 25 झांकियों को शामिल किया गया है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *